हमारी जिंदगी 50 पैसे की चाय से शुरू हुई लेकिन अब: चीनी की बढ़ती कीमतों पर संजय राउत क्या बोले
देश में रोजमर्रा की जरूरी चीजों और चाय की बढ़ती कीमतों को लेकर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा सियासी हमला बोला है. पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने आम आदमी की जेब पर पड़ते महंगाई के बोझ का मुद्दा उठाया और कहा कि कभी 50 पैसे में मिलने वाली चाय आज टपरी पर 15 रुपये और बड़े होटलों में 200 से 300 रुपये तक पहुंच चुकी है.