हॉस्टल में अचानक हंसने और रोने लगीं छात्राएंभूत के डर से 600 छात्रों ने छोड़ी आदिवासी आश्रमशाला
अमरावती का डोमा आदिवासी आश्रमशाला एक बार फिर चर्चाओं में है. यहां अब भूत की अफवाह से 600 छात्र घर लौट गए हैं. हाल ही में इस हॉस्टल में 16 छात्राओं के अचानक हंसने-रोने से डर फैल गया और भूतबाधा के डर से छात्र ये छात्रावास छोड़कर चले गए हैं. कुछ दिन पहले ही इस हॉस्टल में 6 छात्राओं को करैत नाग ने डस लिया था. प्रशासन व अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति काउंसलिंग कर रही है.