इतनी छोटी खिड़की से कैसे कूदा लक्ष्य इंजीनियर बनने बेंगलुरु भेजा था इकलौता बेटा अब मां पूछ रही सवाल
इतनी छोटी खिड़की से कैसे कूदा लक्ष्य इंजीनियर बनने बेंगलुरु भेजा था इकलौता बेटा अब मां पूछ रही सवाल
बेंगलुरु में 19 वर्षीय बीटेक छात्र लक्ष्य मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उनकी मां की भावुक सोशल मीडिया पोस्ट ने इस मामले को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है. लक्ष्य की मां का कहना है कि जिस तरह उनके बेटे की मौत के पीछे नौवीं मंजिल से गिरने को वजह बताया जा रहा है, उसे वे आसानी से स्वीकार नहीं कर पा रही हैं. उन्होंने अपने इकलौते बेटे की मौत को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए हैं.