36% मुनाफे का झांसा देकर डकारे थे 5978 करोड़ नोहेरा शेख के साम्राज्य पर ED का हथौड़ा नीलाम हुई 23 संपत्तियां
Heera Group Scam News: प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हीरा ग्रुप ऑफ कंपनीज की मुख्य आरोपी नोहेरा शेख से जुड़ी 23 संपत्तियों की ई-नीलामी कर 159 करोड़ रुपये जुटाए हैं. यह राशि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में ठगी के शिकार निवेशकों को लौटाई जाएगी. बता दें कि नोहेरा शेख पर 5,978 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है और वे फिलहाल जेल में बंद हैं.