Hyderabad News: चारमीनार के 100 चक्कर मारे पर ऊपर कभी नहीं चढ़े क्या आप भी हैं ऐसे असली हैदराबादी
Hyderabad News: चारमीनार के 100 चक्कर मारे पर ऊपर कभी नहीं चढ़े क्या आप भी हैं ऐसे असली हैदराबादी
हैदराबाद की पहचान चारमीनार और बिरयानी से जुड़ी है, लेकिन स्थानीय हैदराबादियों के लिए चारमीनार किसी पर्यटन स्थल से ज्यादा रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है. वे उसके आसपास खरीदारी करते हैं, ईरानी चाय की चुस्कियां लेते हैं और उसकी छांव में अपनी जिंदगी गुजारते हैं, मगर ऊपर चढ़ने की जल्दी कभी नहीं होती. इसकी वजह है उनका खास इत्मीनान—“चारमीनार तो अपने ही शहर में है, कभी भी चले जाएंगे.” यही बेफिक्री और अपनापन हैदराबादी तहजीब का अनोखा अंदाज है.