गंगा किनारे बनेगा 4-लेन बायपास लेकिन कटेंगे 3995 पेड़ विकास बनाम पर्यावरण पर छिड़ी बहस
ऋषिकेश में प्रस्तावित 4-लेन बायपास परियोजना ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के उद्देश्य से लाई गई है, लेकिन इसके लिए करीब 3,995 पेड़ों की कटाई के प्रस्ताव ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर नई बहस छेड़ दी है. एक ओर लोग बेहतर यातायात व्यवस्था का समर्थन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण प्रेमी हरियाली और जैव विविधता पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चिंता जता रहे हैं.