फसल डूबी या सूख गई तो सरकार करेगी आर्थिक मददबस 31 जुलाई से पहले पूरा करें यह प्रक्रिया
प्राकृतिक आपदा से फसल को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसान 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड और खतौनी जरूरी है, जबकि किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) धारकों का प्रीमियम, बैंक द्वारा स्वतः जमा किया जाएगा.