ऋषिकेशः भारी बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित सड़कें खराब और भूस्खलन की समस्या यात्रियों की संख्या कम जानें

उत्तराखंड में भारी बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, सड़कें खराब और भूस्खलन की समस्या. यात्रियों की संख्या कम, पर यात्रा जारी है. चार धाम विशेष अधिकारी डॉ प्रजापति नौटियाल ने बताया कि बरसात के मौसम में आमतौर पर लोग चारधाम यात्रा का प्लान थोड़ा सोच-समझकर बनाते हैं. यही वजह है कि इस समय यात्रियों की संख्या पहले के मुकाबले कम दिखाई दे रही है. इसके बावजूद जो श्रद्धालु यात्रा पर निकल रहे हैं, वे व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ रहे हैं. भीड़ कम होने का एक फायदा यह भी है कि धामों में दर्शन आसानी से हो रहे हैं.

ऋषिकेशः भारी बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित सड़कें खराब और भूस्खलन की समस्या यात्रियों की संख्या कम जानें