देहरादूनः रिटायर्ड पीडब्ल्यूडी कर्मचारी रामचरण जुयाल 1980 से बजाते हैं बिनाई हुड़का लोक परंपरा बचानें की कर रहे कवायद जानें

उत्तराखंड के 68 वर्षीय सेवानिवृत्त PWD कर्मचारी रामचरण जुयाल लोक कलाकार हैं. वे 1980 से तबला, हुड़का और बिनाई बजाते हैं. उन्होंने नरेंद्र सिंह नेगी के साथ राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर प्रदर्शन किया है. रामचरण जुयाल बताते हैं कि आज पूरे उत्तराखंड में ऐसे गिने-चुने (इक्के-दुक्के) लोग ही बचे हैं जो बिनाई बजाना जानते हैं. लोक कला के प्रति अपने अगाध प्रेम के कारण वे इस दुर्लभ पारंपरिक वाद्य यंत्र की धुन को जीवित रखने और इसके संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत हैं.

देहरादूनः रिटायर्ड पीडब्ल्यूडी कर्मचारी रामचरण जुयाल 1980 से बजाते हैं बिनाई हुड़का लोक परंपरा बचानें की कर रहे कवायद जानें