Bhadr Ravi Vrat: मिथिलांचल में कब से शुरू होगा भद्र रवि व्रत जानें सूर्य उपासना और सेहत से जुड़ा अनोखा रहस्य
Mithilanchal Bhadr Ravi Vrat 2026: मिथिलांचल में 23 अगस्त 2026 से 13 सितंबर 2026 तक भद्र रवि व्रत (अनुन रवि व्रत) मनाया जाएगा. इसमें महिलाएं नमक त्याग कर उपवास रखती हैं और सूर्य देव की पूजा करती हैं. यह व्रत परंपरा, आस्था और स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, जिसमें नमक त्याग का वैज्ञानिक महत्व भी है.