जिस बेटे को ढूंढने गया हाईकोर्ट उसी का निकला कातिल: सूरत के कलयुगी पिता का सनसनीखेज कबूलनामा
सूरत से सामने आए एक दिल दहला देने वाले मामले में रिश्तों का कत्ल करने वाली खौफनाक सच्चाई उजागर हुई है. अपने 14 साल के बेटे की गुमशुदगी पर पुलिस की कथित लाचारी का रोना रोते हुए गुजरात हाईकोर्ट तक दौड़ लगाने वाला पिता ही उसका हत्यारा निकला. घनश्याम बोरसे नाम के इस शख्स ने अगस्त 2025 में सूरत के डिंडोली थाने में बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी.