भारत ने UN को क्यों गिफ्ट किए 5 मोर एक सफेद चार नीले बेहद खास है 45 साल पुरानी वजह
भारत ने UN को क्यों गिफ्ट किए 5 मोर एक सफेद चार नीले बेहद खास है 45 साल पुरानी वजह
Indian Peacock in UN: संयुक्त राष्ट्र के जिनेवा मुख्यालय में अब फिर भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर की आवाज गूंजेगी. भारत ने UN को पांच युवा मोर दिए हैं, जिनमें चार नीले और एक दुर्लभ सफेद मोर शामिल है. खास बात यह है कि भारत ने इससे पहले 1981 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में दिल्ली चिड़ियाघर से मोरों का प्रजनन जोड़ा भेजा था. 45 साल बाद यह परंपरा फिर दोहराई गई है.