क्या है धारा 498A फिमेल लिव-इन पार्टनर के लिए बनेगा कवच सुप्रीम कोर्ट ने क्यों बढ़ाया दायरा
क्या है धारा 498A फिमेल लिव-इन पार्टनर के लिए बनेगा कवच सुप्रीम कोर्ट ने क्यों बढ़ाया दायरा
बीते कुछ सालों में भारत में लिव इन रिलेशनशिप का चलन बढ़ा है. हालांकि, इस पर कई लोग आपत्ति जताते रहे हैं. नेताओं और पॉपुलर पर्सनैलिटीज ने समाज खराब करने वाला कल्चर बताया है. मई 2022 में जब श्रद्धा वालकर का केस आया, तो लिव इन रिलेशनशिप में पर सवाल उठने लगे. इसके खिलाफ कानून बनाने की मांग उठने लगी. आरोपी आफताब पूनावाला को सख्त से सख्त सजा की मांग उठने लगी. यह दिल्ली का एक मर्डर केस था. लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले मामले में कई बार लड़ाई-झगड़े और मारपीट जैसी मुद्दे भी आए. लिव इन रिलेशनशिप में बढ़ती हिंसा को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है. कोर्ट लिव इन रिलेशनशिप को भी 498A में लेकर आई है.