नितिन गडकरी ने मेटा एक्स और गूगल पर ही केस क्यों किया अपराध साबित होने पर किसको और कितनी होगी सजा
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Meta और Google के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का रास्ता अपनाया है. इस मामले ने देशभर में चर्चा छेड़ दी है कि आखिर एक केंद्रीय मंत्री को इन बड़ी टेक कंपनियों के खिलाफ अदालत का दरवाजा क्यों खटखटाना पड़ा. साथ ही लोगों के मन में यह सवाल भी है कि यदि आरोप साबित हो जाते हैं तो किसे जिम्मेदार माना जाएगा और कानून के तहत कितनी सजा हो सकती है.