क्या वाकई बनाई जा सकती है घास की रोटी जो महाराणा प्रताप खाते थे
महाराणा प्रताप के बारे में ये बात हमेशा से कही जाती रही है कि हल्दीघाटी के युद्ध के बाद उन्हें, परिवार और अपनी सेना के साथ जंगलों में शरण लेनी पड़ी थी. वहां उन्होंने घास की रोटियां खाकर गुजारा किया. क्या घास की रोटी बनाना और खाना संभव है. जानते हैं कि साइंस इस बारे में क्या कहती है.