बारिश के बाद अस्पताल तक पहुंच गए सांप! डॉक्टर की कुर्सी पर बैठे नागराज ने उड़ाए होश
बारिश के बाद अस्पताल तक पहुंच गए सांप! डॉक्टर की कुर्सी पर बैठे नागराज ने उड़ाए होश
राजस्थान के पाली जिले के बांगड़ शासकीय अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ओपीडी में डॉक्टर की कुर्सी पर एक जहरीला सांप कुंडली मारकर बैठा मिला. डॉक्टर के आने से पहले मरीजों की नजर जैसे ही सांप पर पड़ी, पूरे अस्पताल में भगदड़ मच गई. सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने स्नेक कैचर को बुलाया, जिसने सुरक्षित तरीके से सांप का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया. इस घटना ने बारिश के मौसम में अस्पतालों और सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ते सांपों के खतरे को लेकर लोगों की चिंता और भी बढ़ा दी है.