बंगाल से पति को ढूंढने आई महिला के लिए देवदूत बनी यह संस्था 15 सालों से

फिरोजाबाद में पिछले कई सालों से एक संस्था अज्ञात और असहाय लोगों की मदद के लिए काम कर रही है. संस्था का उद्देश्य है उन लोगों की घर वापसी कराना, जो किसी कारणवश अपनों से बिछड़ जाते हैं या फिर रोड़ एक्सीडेंट में घायल होकर सड़क पर पड़े रहते हैं. ऐसे लोगों की सेवा के लिए ये संस्था कार्य करती है. 

बंगाल से पति को ढूंढने आई महिला के लिए देवदूत बनी यह संस्था 15 सालों से
धीर राजपूत/फिरोजाबाद: फिरोजाबाद में पिछले कई सालों से एक संस्था अज्ञात और असहाय लोगों की मदद के लिए काम कर रही है. संस्था का उद्देश्य है उन लोगों की घर वापसी कराना, जो किसी कारणवश अपनों से बिछड़ जाते हैं या फिर रोड़ एक्सीडेंट में घायल होकर सड़क पर पड़े रहते हैं. ऐसे लोगों की सेवा के लिए ये संस्था कार्य करती है.  इस संस्था से सैकड़ों लोग जुड़े हुए हैं. अगर ऐसी कोई घटना होती है, तो ये सभी लोग मिलकर उस व्यकित को उसके घर पहुंचाते हैं. हाल ही में एक महिला बंगाल से अपने पति को ढूंढते हुए फिरोजाबाद पहुंची, तपती धूप की वजह से ये महिला सड़क पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी. आनन फानन में संस्था के लोगों ने इस महिला को अस्पताल पहुंचाया और इनके घर के लोगों को इस महिला की सलामती भी भेजी. फिरोजाबाद जिला अस्पताल में भर्ती महिला संगीता ने लोकल 18 को बताया कि वह एक हफ्ते पहले अपने पति को ढूंढते हुए पश्चिम बंगाल से दिल्ली आई थी. जहां उसका सामान चोरी हो गया.  इसके बाद वह भटकती हुई फिरोजाबाद आई यहां भी इनके पति नहीं मिले. इसके बाद वह सड़क पर पैदल जा रही थी तभी बेहोश होकर गिर पड़ी जिसकी सूचना फिरोजाबाद की सद्भावना संस्था को मिली. संस्था द्वारा की गई मदद जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए फिरोजाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां होश में आने के बाद संस्था के लोगों ने उससे पूछताछ की और उसके बाद उसके परिजनों को सूचित किया. महिला का कहना है कि उसके पति का कोई पता नहीं चला है लेकिन अब वह अपने परिजनों के साथ घर वापस जा रही है. फिरोजाबाद की सद्भावना संस्था के लोगों ने उसकी पूरी मदद की है अस्पताल में इलाज से लेकर घर पहुंचने तक का खर्चा संस्था के लोगों ने उठाया है. 15 साल से अज्ञात लोगों के लिए काम कर रही है ये संस्था फिरोजाबाद में सद्भभावना सेवा संस्था चलाने वाले निर्भय गुप्ता ने बताया कि उन्होंने इस संस्था की शुरुआत तब की थी. जब उनके साथ एक ऐसी एक घटना घटी. उनके भाई का गुड़गांव में एक्सीडेंट हो गया, जहां एक ऑटो वाले ने उन्हें उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया और उनकी पूरी देखभाल की जिसके बाद उनके मन में भी एक संस्था खोलकर लोगों की मदद करने का विचार आया.  उसके बाद उन्होंने संस्था खोली. इस संस्था का उद्देश्य असहाय और अज्ञात लोगों की मदद करना है. हाल ही में उन्होंने पश्चिम बंगाल से आई एक महिला की मदद करते हुए उसके घर का पता लगाकर उन्हे भेज दिया जाता है. Tags: Firozabad News, Local18FIRST PUBLISHED : May 5, 2024, 13:12 IST jharkhabar.com India व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें
Note - Except for the headline, this story has not been edited by Jhar Khabar staff and is published from a syndicated feed