एक मशीन हजारों प्लेट और तगड़ी कमाई! 50 हजार वाला गजब है ये बिजनेस

बदलती जीवनशैली और प्लास्टिक पर बढ़ती रोक के बीच पेपर प्लेट बनाने का व्यवसाय युवाओं के लिए कम निवेश में बेहतर कमाई का विकल्प बनकर उभर रहा है. बोकारो के रानीपोखर स्थित मां तारा ग्लोबल एंटरप्राइजेज के मैनेजर अजीत कुमार के अनुसार, यह कारोबार करीब 50 हजार रुपये से शुरू किया जा सकता है, जबकि बड़े स्तर पर 3 लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकता है. एक ऑटोमेटिक मशीन से प्रतिदिन 15 से 20 हजार पेपर प्लेट तैयार होती हैं. बाजार में अच्छी मांग होने पर रोज 10 बंडल बेचकर 1,600 से 2,400 रुपये तक शुद्ध मुनाफा कमाया जा सकता है. अजीत का कहना है कि सही ट्रेनिंग, बेहतर गुणवत्ता और बाजार की मांग के अनुसार उत्पादन इस कारोबार की सफलता की कुंजी है.

एक मशीन हजारों प्लेट और तगड़ी कमाई! 50 हजार वाला गजब है ये बिजनेस