मैसूर दशहरे का सबसे बड़ा स्टार अब नहीं उठाएगा 750 KG का गोल्डन हौदा 60 साल का अभिमन्यु रिटायर
मैसूरू के प्रसिद्ध दशहरा उत्सव से एक बड़ी खबर सामने आई है. दशहरे की सबसे खास पहचान जंबू सवारी में इस बार दिग्गज हाथी अभिमन्यु नजर नहीं आएगा. अभिमन्यु ने कई साल तक जंबू सवारी में सोने की अंबारी यानी गोल्डन हौदा अपने ऊपर उठाकर मैसूर दशहरे की शान बढ़ाई. लेकिन अब 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद उसे दशहरा ड्यूटी से आधिकारिक तौर पर रिटायर कर दिया गया है.