न धूल न धुआं दिल्ली के फेफड़ों को फूंक रहा चिमनी से निकला जहर प्रदूषण पर रिपोर्ट में हुआ खुलासा
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का एक बड़ा कारण कोयला कारखाने हैं. दिल्ली के आसपास 300 किलोमीटर में फैले इन कारखानों से बड़ी मात्रा में सल्फर डाई ऑक्साइड गैर रिलीज हो रही है. CREA की रिपोर्ट के अनुसार, 300 किमी के दायरे में 20 प्लांट तय सीमा से ज्यादा SO2 उत्सर्जित कर रहे हैं, ये वे प्लांट हैं जिन्हें FGD लगाने से छूट मिली है.