NTA New Joint Secretary: देश की सबसे बड़ी परीक्षा एजेंसी में IRS की एंट्री कौन हैं अंशुमान शर्मा
NTA New Joint Secretary Anshuman Sharma: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में केंद्र सरकार ने एक और बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है. 2005 बैच के IRS अधिकारी अंशुमान शर्मा को NTA का नया ज्वाइंट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है. आयकर विभाग में करीब दो दशक का अनुभव रखने वाले अंशुमान शर्मा चंडीगढ़ में डायरेक्टर इनकम टैक्स जैसी अहम जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.अब उनके सामने देश की बड़ी परीक्षाओं से जुड़ी व्यवस्था को मजबूत करने की नई जिम्मेदारी होगी.