UPSC के 100 साल: PM मोदी ने कहा-1952 में UPSC परीक्षा में 3% थीं महिलाएं आज 30% हैं सेलेक्शन प्रोसेस पर दिए कई सुझाव
UPSC centenary celebration: UPSC के 100 साल पूरे होने पर दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संस्था की भूमिका से लेकर आने वाले भारत में युवाओं की जिम्मेदारी तक कई अहम बातें रखीं. उन्होंने कहा कि 2047 का भारत आज के भारत से अलग होगा और बदलती जनआकांक्षाओं के बीच चयन प्रक्रिया को भी नए संदर्भ में देखने की जरूरत है. PM मोदी ने ‘नेशन फर्स्ट’ और ‘सिटीजन फर्स्ट’ को दो अहम कसौटियां बताते हुए AI के दौर में रिक्रूटमेंट प्रोसेस पर भी विचार करने की बात कही.