600 एक्सपर्ट्स हटे CISF संभालेगी सुरक्षा UGC NET विवाद के बाद NTA में क्या-क्या बदला
600 एक्सपर्ट्स हटे CISF संभालेगी सुरक्षा UGC NET विवाद के बाद NTA में क्या-क्या बदला
NTA new changes 2026: UGC NET में पेपर की गड़बड़ियों के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में अब बड़े स्तर पर बदलाव शुरू हो गए हैं. एजेंसी ने 600 एक्सपर्ट्स को परीक्षा टीम से हटाकर नए विशेषज्ञों को शामिल करने का फैसला किया है. इसके साथ ही प्रश्नपत्रों की जांच अब एक नहीं, बल्कि चार स्तरों पर होगी. इतना ही नहीं, NTA के दफ्तरों की सुरक्षा भी CISF के हवाले करने की तैयारी है. ये बदलाव ऐसे समय में किए जा रहे हैं जब UGC NET के तीन विषयों के पेपर में गड़बड़ियों के बाद NTA को दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लेना पड़ा है.