NEET UG 2026 Re-Exam Analysis: फिजिक्स ने बढ़ाई टेंशन बायोलॉजी ने दी राहत जानिए कितना बदला पेपर
NEET UG 2026 Re-Exam Analysis: फिजिक्स ने बढ़ाई टेंशन बायोलॉजी ने दी राहत जानिए कितना बदला पेपर
NEET UG Re Exam 2026 News: देशभर में आयोजित NEET UG 2026 री-एग्जाम खत्म होने के बाद लाखों छात्रों की नजर अब रिजल्ट और संभावित कटऑफ पर टिक गई है. 22.79 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, लेकिन एग्जाम सेंटरों से बाहर निकलते ही सबसे ज्यादा चर्चा फिजिक्स के पेपर को लेकर देखने को मिली. छात्रों का कहना है कि इस बार फिजिक्स के लंबे और कठिन न्यूमेरिकल्स ने समय प्रबंधन को मुश्किल बना दिया, जबकि बायोलॉजी और केमिस्ट्री संतुलित रहीं.