Success Story: मां मजदूरी करती रही बेटा किताबों में जुटा रहा बाड़मेर के मगाराम ने लिख दी संघर्ष की नई मिसाल
बालोतरा जिले के खट्टू गांव के रहने वाले मगाराम की जिंदगी की शुरुआत ही कठिनाइयों से हुई. जन्म के महज तीन दिन बाद ही उनके पिता दुदाराम का निधन हो गया. पिता का साया सिर से उठने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया. घर की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी और परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया.