मजदूर पिता 9 भाई-बहनों का परिवार और गरीबी फिर भी लाखाराम ने NEET में पाई सफलता अब बनेंगे डॉक्टर

NEET 2026 Success Story: बाड़मेर के शिव क्षेत्र के थुंबली गांव निवासी लाखाराम ने आर्थिक तंगी और अभावों को मात देकर NEET-UG 2026 में 586 अंक हासिल किए हैं. उन्होंने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 15283 और ओबीसी कैटेगरी में 7120वीं रैंक प्राप्त की. नौ भाई-बहनों वाले किसान परिवार से आने वाले लाखाराम के पिता कभी गुजरात में बोरियां ढोने का काम करते थे और अब एक निजी कंपनी में काम करते हैं. लाखाराम ने दूसरे प्रयास में सफलता हासिल की. वे अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों, डॉ. भरत सारण और फिफ्टी विलेजर्स सेवा संस्थान को देते हैं.

मजदूर पिता 9 भाई-बहनों का परिवार और गरीबी फिर भी लाखाराम ने NEET में पाई सफलता अब बनेंगे डॉक्टर