बंपर रिटर्न के नाम पर जनता से किया खेल ED ने 3 करोड़ में बेच दिया 14 करोड़ वाला प्लेन आपकी पार्टी अभी बाकी है
बंपर रिटर्न का लालच देकर 792 करोड़ रुपये की ठगी करने वाली कंपनी पर ईडी ने ऐतिहासिक कार्रवाई की है. जांच एजेंसी ने पहली बार जब्त किए गए हॉकर 800A प्लेन की नीलामी कर 3 करोड़ रुपये जुटाए हैं. यह प्लेन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जब्त किया गया था. ईडी का कहना है कि विशेष अदालत की मंजूरी के बाद यह रकम पीड़ित निवेशकों को लौटाई जाएगी.