80 करोड़ के फर्जीवाड़े का फूटा भांडा ईडी ने जब्त की स्टील कनेक्ट इंडिया की 453 करोड़ की दौलत
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुजरात में बैंक फ्रॉड के बड़े मामले में स्टील कनेक्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पर शिकंजा कसा है. जांच एजेंसी ने कंपनी की करीब 4.53 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियां प्रोविजनल ऑर्डर के तहत अटैच कर दी हैं. सीबीआई की एफआईआर के बाद शुरू हुई इस जांच में सामने आया कि कंपनी ने 79.56 करोड़ रुपये का बैंक फंड फर्जी तरीके से डायवर्ट किया था.