दक्षिणी तमिलनाडु का इकोनॉमिक बूस्टर 464 KM के EC-19 कॉरिडोर से सीधे जुड़ेंगे 3 बड़े पोर्ट
Chennai Madurai Economic Corridor: दक्षिणी तमिलनाडु में सड़क कनेक्टिविटी का बड़ा नेटवर्क तैयार हो रहा है. करीब 464 किलोमीटर लंबा EC-19 यानी चेन्नई-मदुरै इकोनॉमिक कॉरिडोर उद्योगों के लिए अहम कड़ी बन सकता है. इसका फायदा मदुरै और आसपास के औद्योगिक इलाकों को मिल सकता है. यहां कपड़ा और परिधान से लेकर फूड प्रोसेसिंग और ऑटो कंपोनेंट उद्योग मौजूद हैं. दूसरी तरफ चेन्नई बड़े बाजारों और औद्योगिक केंद्रों का प्रमुख ठिकाना है. इस कॉरिडोर के जरिए दक्षिणी तमिलनाडु के उद्योगों को चेन्नई पोर्ट के साथ कामराजर पोर्ट और कट्टुपल्ली पोर्ट तक बेहतर सड़क संपर्क मिल सकता है. इससे माल ढुलाई आसान होगी और निर्यात कारोबार को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है.