द्रौपदी मुर्मू चुनी गईं देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति 25 जुलाई को शपथग्रहण

draupadi murmu elected Indias First Adivasi president: द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति निर्वाचित हो गईं हैं. उन्होंने यशवंत सिन्हा को हराया है. इस प्रकार वे 25 जुलाई को देश की पहली आदिवासी महिला के रूप में भारत की राष्ट्रपति बनेंगी.

द्रौपदी मुर्मू चुनी गईं देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति 25 जुलाई को शपथग्रहण
नई दिल्ली. द्रौपदी मुर्मू  आधिकारिक रूप से देश की 15वीं राष्ट्रपति निर्वाचित हो गईं हैं. राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना में उन्हें  50 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी यशवंत सिन्हा ने काफी कम मत हासिल किया. द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निवार्चित होने से के इतिहास में देश को पहला आदिवासी राष्ट्रपति मिलेगा. इसके साथ ही ओडिशा से देश को पहला राष्ट्रपति बना. वे देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित हुईं हैं. 64 वर्ष की द्रौपदी मुर्मू देश में सबसे कम उम्र में राष्ट्रपति बनने की रिकॉर्ड बनाएंगी. सूत्रों के मुताबिक द्रौपदी मुर्मू को 540 सांसदों को वोट हासिल हुआ. राष्ट्रपति पद हासिल करने वाली द्रौपदी 15वें व्यक्ति होंगी जबकि देश को 17वां राष्ट्रपति मिलेगा क्योंकि देश के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद लगातार दो कार्यकाल तक इस पद पर रहे थे. ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें up24x7news.com हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट up24x7news.com हिंदी | Tags: President, Rashtrapati ChunavFIRST PUBLISHED : July 21, 2022, 21:59 IST