हैप्पी बर्थडे मैडम प्रेसिडेंट! गांव की पहली कॉलेज गर्ल से राष्ट्रपति भवन तक का सफर हर किसी के लिए मिसाल हैं द्रौपदी मुर्मु
हैप्पी बर्थडे मैडम प्रेसिडेंट! गांव की पहली कॉलेज गर्ल से राष्ट्रपति भवन तक का सफर हर किसी के लिए मिसाल हैं द्रौपदी मुर्मु
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 20 जून को अपना 68वां जन्मदिन मना रही हैं_ ओडिशा के एक छोटे से आदिवासी गांव से निकलकर देश की 15वीं राष्ट्रपति बनने तक उनका सफर संघर्ष, साहस और आत्मविश्वास की मिसाल है. जीवन में उन्होंने दो बेटों, मां, भाई और पति को खोने जैसी बड़ी त्रासदियों का सामना किया, लेकिन हार नहीं मानी. आध्यात्म और योग के सहारे उन्होंने खुद को संभाला और सार्वजनिक जीवन में लगातार आगे बढ़ती रहीं. विधायक, मंत्री, राज्यपाल और फिर राष्ट्रपति बनने तक की उनकी कहानी करोड़ों लोगों को प्रेरित करती है.