बुआ को बेटे के साथ महिला के आरोपों पर भड़क गया सुप्रीम कोर्ट तलाक केस पर खींच दी लकीर
सुप्रीम कोर्ट ने वैवाहिक विवादों में बच्चों को हथियार बनाने और ससुराल पक्ष को झूठे मामलों में फंसाने की बढ़ती प्रवृत्ति पर सख्त टिप्पणी की है. अदालत ने एक नाबालिग की बुआ के खिलाफ दर्ज पॉक्सो केस रद्द करते हुए कहा कि यह मामला पहली नजर में बदले की भावना से दर्ज कराया गया लगता है. कोर्ट ने कहा कि आजकल पति-पत्नी आपसी रंजिश में बच्चों का इस्तेमाल कर एक-दूसरे को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. शीर्ष अदालत ने बंबई हाई कोर्ट के फैसले की भी आलोचना की और स्पष्ट किया कि इस एफआईआर के आधार पर आगे कोई कार्रवाई नहीं होगी.