महिला आरक्षण बिल का समर्थन करते हैं लेकिन परिसीमन पर DMK की दो टूक दक्षिणी राज्यों के हितों से समझौता नहीं
नारी शक्ति को संसद में अधिकार देने वाले महिला आरक्षण कानून और भविष्य में होने वाले संसदीय सीटों के परिसीमन को लेकर डीएमके ने केंद्र सरकार के सामने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. डीएमके सांसद तिरुचि शिवा ने पार्टी का कूटनीतिक स्टैंड साफ करते हुए कहा कि डीएमके लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों के विधिक ढांचे के भीतर महिला आरक्षण विधेयक का पूरी तरह समर्थन करती है.