इन्हें झूठ फैलाकर घड़ियाली आंसू बहाना है धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर किया अटैक

भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर छात्रों के मुद्दे को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस छात्रों के हितों को लेकर लगातार झूठ फैला रही है और राहुल गांधी के पास तथ्यों की कमी है. धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार संसद में हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन कांग्रेस सदन की कार्यवाही बाधित कर रही है. उन्होंने राहुल गांधी पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ बिना तथ्य आरोप लगाने का भी आरोप लगाया.

इन्हें झूठ फैलाकर घड़ियाली आंसू बहाना है धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर किया अटैक