ज्यादा चीनी… घटिया तेल… विदेशी कंपनियां भारत में अपने प्रोडक्ट्स की क्वालिटी गिरा देती हैं क्या
भारत में मिलावट और नकली चीजों का बड़ा खेल चल रहा है. दिल्ली और बेंगलुरु के फाइव स्टार होटल और एलीट क्लबों में सड़ा हुआ खाना और कॉकरोच मिल रहे हैं. दिल्ली पुलिस ने कैंसर के नकली इंजेक्शन बेचने वाले गिरोह को पकड़ा है. इन महंगे इंजेक्शन में सिर्फ पानी भरा था. इसके अलावा विदेशी कंपनियां भी भारतीयों की सेहत से खेल रही हैं. भारत में बिकने वाले प्रोडक्ट्स में ज्यादा चीनी और पाम ऑयल है.