फरवरी की शुरुआत कूल-कूल: आज पिछले साल से ज्यादा ठंडी रही दिल्ली जान लें पूरे महीने कैसा रहेगा हाल
दिल्ली में फरवरी की शुरुआत पिछले साल के मुकाबले अधिक ठंडी रही है. रविवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले साल से करीब 2 डिग्री कम है. मौसम विभाग ने फरवरी में रातें गर्म रहने और बारिश औसत से कम होने का अनुमान जताया है. इस बीच दिल्ली की हवा फिर खराब श्रेणी में पहुंच गई है. सोमवार को मध्यम कोहरा छाए रहने और पारा और गिरने की संभावना है.