शरजील इमाम को कोर्ट से बड़ी राहत एक हफ्ते की मिली जमानत जानें जेल से बाहर आने की क्यों मिली इजाजत
2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शरजील इमाम को कड़कड़डूमा कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली है. कोर्ट ने उन्हें 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक 7 दिनों के लिए राहत दी है. इस दौरान शरजील अपने दो चचेरे भाई-बहनों की शादी में शामिल हो सकेंगे.