हथियार-ड्रग्‍स की तस्करी मकोका का महा-पाप कौन है दाऊद का राइट हैंड अख्तर मर्चेंट डिपोर्ट होते ही अरेस्‍ट

Akhtar Merchant extradition: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी और वांटेड अपराधी अख्तर कासिम अली मर्चेंट को भारत डिपोर्ट कर दिया गया है. उसे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया. महाराष्ट्र के काशीमीरा पुलिस स्टेशन में मर्चेंट पर हत्या के प्रयास, जबरन वसूली, आपराधिक साजिश, आर्म्स एक्ट और मकोका के तहत मामले दर्ज हैं. वह अवैध हथियारों और ड्रग्स की तस्करी में शामिल रहा है. जांच एजेंसियों की तरफ से ये नहीं बताया गया कि कहां से उसे डिपोर्ट कर भारत लाया गया है.

हथियार-ड्रग्‍स की तस्करी मकोका का महा-पाप कौन है दाऊद का राइट हैंड अख्तर मर्चेंट डिपोर्ट होते ही अरेस्‍ट