Nag Panchami 2026: खुल गए नागचंद्रेश्वर के पट श्रद्धांलुओ का उमड़ा सैलाब साल मे एक दिन होते है दर्शन
Nag Panchami 2026: नागपंचमी के अवसर पर उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर की तीसरी मंजिल पर स्थित श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट बीती रात 12 बजे खोले गए. सबसे पहले महानिर्वाणी अखाड़ा के महंत श्री विनीत गिरी महाराज ने त्रिकाल पूजन किया. इसके बाद लाखो की संख्या मे आए हुए श्रद्धालुओं का दर्शन सिलसिला चालू हुआ.