कांग्रेस ने उप्र विधानसभा चुनाव से पहले बनी सभी समितियों को भंग किया चंडीगढ़ में कई कमिटी का गठन

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में गठित पार्टी की सभी समितियों को गुरुवार को भंग करने का फैसला किया है. चंडीगढ़ कांग्रेस ने केंद्रशासित प्रदेश में कार्यकारिणी का गठन किया है.

कांग्रेस ने उप्र विधानसभा चुनाव से पहले बनी सभी समितियों को भंग किया चंडीगढ़ में कई कमिटी का गठन
हाइलाइट्सकांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव से पूर्व बनी समितियों को भंग कर दिया.चंडीगढ़ में कांग्रेस ने नई कार्यकारिणी का गठन किया.नई कार्यकारिणी में 65 लोगों को जगह दी गई है. नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में गठित पार्टी की सभी समितियों को बृहस्पतिवार को भंग कर दिया और पार्टी की राज्य इकाई का पुनगर्ठन किए जाने की संभावना है. पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के नेतृत्व में ही पदाधिकारियों की नियुक्ति और संगठन में फेरबदल होगा. कांग्रेस के अनुसार, खरगे ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बनी सभी समितियों को भंग करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है. उत्तर प्रदेश में इस साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव हुआ था. कांग्रेस को 403 सदस्यीय विधानसभा में सिर्फ दो सीटें और 2.33 प्रतिशत वोट हासिल हुए थे. वहीं चंडीगढ़ कांग्रेस ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है. इस नई कार्यकारिणी में 65 नेताओं को शामिल किया गया है. पार्टी की तरफ से जो नाम पदाधिकारी बनाने के लिए भेजे थे उसपर हाईकमान ने मंजूरी दे दी है. चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लकी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल से सलाह मशवरा करके प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया है, जिसमें 65 पदाधिकारियों का नाम कार्यकारिणी में शामिल किए गए हैं. इस बार हाईकमान ने चंडीगढ़ कांग्रेस को बड़ी कार्यकारणी का गठन न करने की सलाह दी थी. चंडीगढ़ कांग्रेस 30 दिन तक भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने जा रही है. कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लकी का कहना है कि हर वार्ड में भारत जोड़ो यात्रा की जाएगी. हर दिन पार्टी नेता इस यात्रा के दौरान 10 किलोमीटर चलेंगे. कांग्रेस की 65 पदाधिकारियों की जो नई टीम बनाई जा रही है, यह लोकसभा चुनाव तक काम करेगी. नई कार्यकारिणी में 10 उपाध्यक्ष, 12 महासचिन, 16 सचिव के नाम शामिल हैं. (इनपुट एएनआई से) ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें up24x7news.com हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट up24x7news.com हिंदी| Tags: Congress, Uttar Pradesh CongressFIRST PUBLISHED : November 17, 2022, 16:31 IST