शिवतीर्थ से सिद्धिविनायक तक गूंजेगा छात्रों का गुस्सा नीट धांधली पर एक हुए ठाकरे बंधु केंद्र के रवैये पर बरसे
उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने घोषणा की कि वे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कथित ज्यादतियों और नीट प्रश्नपत्र लीक को लेकर छात्रों एवं उनके अभिभावकों की चिंता को व्यक्त करने के लिए 26 जुलाई को मुंबई में मोर्चा निकालेंगे. उद्धव ने कहा कि सरकार निष्ठुर हो गई है, लेकिन छात्र अब किसी से डरने वाले नहीं हैं.