पंजाब के किसान क्यों जलाते हैं पराली दिल्ली क्यों झेलती है प्रदूषण किसानों ने बता दी वजह
पंजाब के किसान क्यों जलाते हैं पराली दिल्ली क्यों झेलती है प्रदूषण किसानों ने बता दी वजह
पराली प्रदूषण फैलाती है और हर साल दिल्ली की सांस फुला देती है. इसके बावजूद पंजाब के किसान पराली जलाते हैं. हाल ही में सीईईडब्ल्यू के सर्वे में पंजाब के किसानों ने बताया है कि वे परांली को खेतों में क्यों जलाते हैं, जबकि सरकार मशीनें और सुविधाएं उपलब्ध करा रही है. किसानों ने कहा कि खर्च और कीटों के डर से वे पराली जलाते हैं, सिर्फ जागरूकता नहीं, समय पर व्यावहारिक मदद जरूरी है.