Good News: न पंजाब में जलेगी पराली न दिल्ली में होगा प्रदूषण उल्टा लहलहाएंगे आलू नई खोज करेगी टेंशन खत्म
पंजाब में पराली जलाने से अब दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने का सरदर्द खत्म हो सकता है. जिस पराली के धुएं से दिल्ली की हवा जहरीली होती है, उसे जलाए बिना अब पराली में आलू उगाए जा सकेंगे, जिससे पानी की बचत और पैदावार में वृद्धि होगी. वैज्ञानिक डॉ. सुकांता कुमार षडंगी ने यह खोज की है.