लोकल 18 की खबर का असर बलिया की खुशबू व भाई-बहन को मिला डीएम का सहारा सरकारी योजना में मिलेगी प्राथमिकता 12वीं तक फ्री शिक्षा

Ballia News: लोकल 18 के जरिए खुशबू की दर्दभरी भावनात्मक कहानी सामने आई, तो यह न केवल एक मामला रह गया. खबर प्रकाशित होने के करीब 3 से 4 घंटे के भीतर ही बलिया के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मामले का संज्ञान भी लिया. बलिया जनपद के नगर पंचायत मनियर के ईओ के माध्यम से खुशबू को बुलाया गया और जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय कक्ष में इन अनाथ बच्चों से मुलाकात कर उनकी पूरी पीड़ा सुनी और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए.

लोकल 18 की खबर का असर बलिया की खुशबू व भाई-बहन को मिला डीएम का सहारा सरकारी योजना में मिलेगी प्राथमिकता 12वीं तक फ्री शिक्षा