70 की उम्र और शेर जैसा जिगर मोगा में निहत्थे ही हथियारबंद बदमाशों से भिड़ गए बुजुर्ग दंपती एक को दबोचा

मोगा में 70 साल के एक बुजुर्ग दंपती ने जो साहस दिखाया है, उसने हर किसी को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया है. बाघापुराना कस्बे के गांव घोलिया निवासी बलविंदर सिंह उर्फ बिंदर अपनी पत्नी के साथ करीब 20 हजार रुपए और जरूरी कागजात लेकर कालेके रोड से गुजर रहे थे. तभी सुनसान रास्ते पर तीन हथियारबंद लुटेरों ने उन्हें घेर लिया और धक्का-मुक्की कर लूटपाट शुरू कर दी. आमतौर पर बुजुर्गों को आसान शिकार समझने वाले इन बदमाशों को अंदाजा नहीं था कि आगे क्या होने वाला है. दंपती बिना किसी खौफ के खाली हाथ ही तीनों लुटेरों से भिड़ गए और शोर मचा दिया.

70 की उम्र और शेर जैसा जिगर मोगा में निहत्थे ही हथियारबंद बदमाशों से भिड़ गए बुजुर्ग दंपती एक को दबोचा