रूसी तेल के चक्कर में फंसे उत्तराखंड के कैप्टन अजय पंत ब्रिटिश जेल में क्यों कटेगी रातें
Captain Ajay Pant Case: उत्तराखंड के नैनीताल निवासी मर्चेंट नेवी के कैप्टन अजय पंत इस समय ब्रिटेन की न्यायिक हिरासत में हैं. उन पर आरोप है कि जिस तेल टैंकर की कमान उनके हाथ में थी वह रूस पर लगे पश्चिमी प्रतिबंधों को दरकिनार कर कच्चे तेल की ढुलाई में शामिल था. ब्रिटिश एजेंसियों ने इंग्लिश चैनल में जहाज को रोककर कार्रवाई की और कैप्टन को गिरफ्तार कर लिया. दोषी साबित होने पर उन्हें 10 साल तक की जेल हो सकती है. भारतीय उच्चायोग पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और कैप्टन से संपर्क भी स्थापित कर चुका है. आइए समझते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है और ब्रिटेन ने इतनी बड़ी कार्रवाई क्यों की.