QR कोड से रिश्वत UPI से रकम ट्रांसफर कृषि मंत्रालय का अधिकारी बनकर करोड़ों की ठगी का खेल CBI ने ऐसे किया गिरफ्तार
सीबीआई ने कृषि भवन में पशुपालन और डेयरी विभाग के एक फर्जी अधिकारी को आगरा से गिरफ्तार किया है. उस पर AHIDF योजना के तहत लोन मंजूर कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है. आरोपी 22.50 लाख रुपये के लोन के बदले 45 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था. शिकायत मिलने पर CBI ने ट्रैप बिछाया और पहली किश्त के तौर पर 5 हजार रुपये QR कोड के जरिए लेते हुए पूरे नेटवर्क का खुलासा किया.