क्या मोदी-शाह की रणनीति दोहरा रहे नितिन नवीन समझिए BJP के यूपी प्लान का गुजरात कनेक्शन
BJP UP Election Strategy: बीजेपी ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है. पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारी और गुजरात के जगदीश पटेल को सह-प्रभारी बनाया है. पटेल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2024 वाराणसी चुनावी टीम में काम कर चुके हैं. वहीं तावड़े को अनुभवी चुनावी रणनीतिकार माना जाता है. इन नियुक्तियों ने बीजेपी के पुराने गुजरात मॉडल की चर्चा फिर तेज कर दी है. 2022 में भी गुजरात बीजेपी के करीब 165 कार्यकर्ताओं को यूपी चुनाव में लगाया गया था. 2024 में यूपी में कमजोर प्रदर्शन के बाद 2027 की लड़ाई बीजेपी के लिए बेहद अहम है.