BCI के को-चेयरमैन ने मनन मिश्रा से मांगा इस्तीफा NALSAR विवाद पर बार काउंसिल में ही घमासान
BCI के को-चेयरमैन ने मनन मिश्रा से मांगा इस्तीफा NALSAR विवाद पर बार काउंसिल में ही घमासान
BCI Row: बार काउंसिल ऑफ इंडिया के को-चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता YR सदाशिव रेड्डी ने चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा से इस्तीफा मांगा है. रेड्डी ने कथित ₹150 करोड़ के फंड डायवर्जन, परिवार के सदस्यों की नियुक्तियों और NALSAR छात्रों के खिलाफ कथित अवैध कार्रवाई जैसे मुद्दे उठाए हैं. उन्होंने 15 दिनों में इस्तीफा देने और BCI की विशेष बैठक बुलाने की मांग की है. साथ ही BCI और BCI Trust PEARL First के खातों के विशेष ऑडिट की मांग भी की गई है. दूसरी ओर, मनन मिश्रा ने इस्तीफे की मांग खारिज करते हुए पद छोड़ने से इनकार किया है और वकीलों के लिए अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल पर कड़ी आपत्ति जताई है.