Opinion: बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने चला ऐसा दांव शॉटगन के बाद कायस्थ लॉबी में मची हलचल!
Opinion: बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने चला ऐसा दांव शॉटगन के बाद कायस्थ लॉबी में मची हलचल!
Prashant Kishor Bankipur upchunav : बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सोमवार को नामांकन दाखिल कर दिया है. अब बांकीपुर में ब्राह्मण, कायस्थ और वैश्य जाति के कैंडिडेट में मुकाबला तय हो गया है. पीके की नजर अब सवर्ण वोटों पर है, जो बीते 30 सालों से बीजेपी के साथ हुआ करती थी. लेकिन अब पीके इसमें सेंध लगाने के लिए पर्दे के पीछे से पॉलिटिक्स शुरू कर दिया है. पटना साहिब के पूर्व सांसद और मौजूदा टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का जन सुराज का खुला समर्थन और सोशल मीडिाय पर कायस्थ और सवर्णों का रिएक्शन क्या संकेत दे रहा है?